कुंडली मिलान

दो जन्म कुंडलियों को मिलाकर उनके बीच की समानताओं को समझने की प्रक्रिया को कुंडली मैचिंग या कुंडली मिलान कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में विवाह से पहले कुंडली मिलान के माध्यम से वर और वधू की कुंडलियों का मिलान किया जाता है।
कुंडली मिलान – Kundli Matching
पुराने समय में ऋषि-मुनियों ने अपने अनुभव और ज्ञान से समाज के लिए जो नियम बनाए, उनमें से एक कुंडली मिलान भी है। हिन्दू परंपरा में विवाह को बहुत बड़ा संस्कार माना गया है, और शादी से पहले कुंडली मिलान करना इसी परंपरा का एक हिस्सा है। इसे लड़का-लड़की के बीच मानसिक, भावनात्मक और पारिवारिक तालमेल समझने का एक तरीका माना जाता है।
कुंडली मिलान जरूरी क्यों है ?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, और ग्रहों की स्थिति उसके स्वभाव और जीवन पर असर डालती है। शादी से पहले यह देखना जरूरी समझा जाता है कि दोनों का मानसिक मेल, स्वभाव और पारिवारिक सोच एक-दूसरे के अनुकूल है या नहीं। कहा जाता है कि सही कुंडली मिलान से रिश्तों में सामंजस्य बना रहता है, और आने वाली कुछ परेशानियों को पहले से समझने में मदद मिल जाती है। बहुत से परिवार इसे सफल वैवाहिक जीवन का एक अहम आधार मानते हैं।
हालांकि यह भी सच है कि जो लोग ज्योतिष पर भरोसा नहीं करते, वे मानते हैं कि रिश्ते में आपसी स्नेह, समझ और भरोसा ही सबसे ज्यादा मायने रखता है, गुण मिलान से ज्यादा। तो कुंडली मिलान को एक मार्गदर्शक की तरह देखा जाए, तो बेहतर है, अंतिम फैसले की तरह नहीं।
अष्टकूट मिलान
कुंडली मिलान में सबसे पहला और मुख्य काम अष्टकूट मिलान का होता है, यानी आठ पहलुओं का विश्लेषण। हर कूट का अपना अलग महत्व माना जाता है, कोई स्वभाव से जुड़ा है तो कोई सेहत, संतान या मानसिक तालमेल से।
- वर्ण कूट
- वश्य कूट
- तारा कूट
- योनि कूट
- ग्रह मैत्री कूट
- गण कूट
- भकूट कूट
- नाड़ी कूट
गुण मिलान कैसे होता है, कितने अंक जरूरी माने जाते हैं
इन्हीं आठ कूटों के आधार पर कुल 36 गुणों का मिलान किया जाता है, और इसी को गुण मिलान कहा जाता है। ज्योतिष में इन अंकों को कुछ इस तरह समझा जाता है:
| कुल गुण | मान्यता |
|---|---|
| 18 से कम | रिश्ता कमजोर माना जाता है, आगे परेशानी की आशंका ज्यादा रहती है |
| 18–24 | सामान्य या औसत मिलान, विवाह हो तो सकता है पर कुछ मुश्किलें आने की गुंजाइश रहती है |
| 24–32 | अच्छा मिलान, वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल माना जाता है |
| 32–36 | बेहद मजबूत और शुभ मिलान माना जाता है |
आमतौर पर 36 में से 18 गुण मिलना जरूरी माना जाता है, तभी विवाह को आगे बढ़ाने लायक समझा जाता है। हालांकि सिर्फ अंकों की गिनती पर न जाकर, नाड़ी और भकूट जैसे कुछ खास कूटों की स्थिति भी अलग से देखी जाती है, क्योंकि इनका असर बाकी कूटों से ज्यादा गहरा माना जाता है। कई ज्योतिषी यह भी मानते हैं कि सिर्फ गुणों के आधार पर रिश्ता तय करना काफी नहीं, बाकी पहलू भी साथ में देखे जाने चाहिए।
कुंडली मिलान में और क्या-क्या देखते है ?
गुण मिलान के अलावा भी कुंडली मिलान में कई बातों का ध्यान रखा जाता है, जैसे मानसिक अनुकूलता, स्वभाव, सेहत, विवाह सुख, संतान योग, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन। साथ ही मंगल दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, भकूट दोष और पितृ दोष जैसी बातों की भी अलग से जांच की जाती है।
कुंडली मे मंगल दोष – Manglik Dosha
जब किसी की कुंडली में मंगल कुछ खास भावों में बैठा हो, तो उसे मांगलिक दोष या मंगल दोष कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसका असर स्वभाव, रिश्तों और वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है, इसलिए कुंडली मिलान में ज्योतिषी इसकी खास तौर पर जांच करते हैं।
कहा जाता है कि अगर मंगल दोष को ठीक से न समझा जाए, तो वैवाहिक जीवन में तनाव, बहस, गुस्सा या शादी में देरी जैसी स्थितियां आ सकती हैं। पर हर मांगलिक दोष का असर एक जैसा नहीं माना जाता, कई बार दोनों की कुंडली में एक जैसा दोष हो तो इसका असर अपने आप कम हो जाता है। इसके लिए कुछ पूजा, मंत्र-जाप और उपाय भी शास्त्रों में बताए गए हैं।
गुण मिलान कैसे करें: नाम से, या जन्म तिथि से
आज के समय में कुंडली मिलान दो तरीकों से किया जा सकता है।
नाम से कुंडली मिलान: इसमें लड़के-लड़की के नाम के आधार पर राशि और नक्षत्र का अनुमान लगाकर गुण मिलान किया जाता है। जब पूरी जन्म जानकारी न हो, तब यह तरीका काम आता है।
जन्म तिथि से कुंडली मिलान: जन्म तिथि, समय और स्थान के आधार पर होने वाला मिलान ज्यादा सटीक माना जाता है, क्योंकि इसमें ग्रहों की सही स्थिति, नक्षत्र, राशि और दशा तक देखी जाती है। जन्म समय सही होना यहां खास तौर पर जरूरी है, कुछ मिनट का फर्क भी लग्न और ग्रहों की स्थिति बदल सकता है।
तो अगर पूरी जन्म जानकारी उपलब्ध हो, तो जन्म तिथि वाला तरीका बेहतर माना जाता है, नाम वाला तरीका सिर्फ एक अंदाजा भर देता है।
ऑनलाइन कुंडली मिलान कैसे करे ?
अब यह पूरा काम ऑनलाइन भी बड़ी आसानी से हो जाता है। इसके लिए लड़का और लड़की की जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान भरना होता है, इसके बाद सॉफ्टवेयर कुछ ही सेकंड में गुण मिलान की पूरी रिपोर्ट तैयार कर देता है, जिसमें गुण, दोष और अनुकूलता से जुड़े कई संकेत मिल जाते हैं।
इस टूल में क्या-क्या मिलता है
यह टूल तीन अलग-अलग पहलुओं को एक साथ दिखाता है:
कुंडली मिलान (36 गुण): जन्म-विवरण भरते ही आठों कूटों का अलग-अलग विश्लेषण और कुल गुण अंक सामने आ जाता है।
मांगलिक दोष : दोनों की कुंडली में मंगल दोष की स्थिति जांची जाती है, और यह भी बताया जाता है कि दोनों तरफ का दोष आपस में कितना संतुलित हो रहा है।
राशि एवं मानसिक तालमेल: नक्षत्र और गुण-आधारित मिलान के अलावा, चन्द्र राशि के आधार पर मानसिक स्वभाव और भावनात्मक तालमेल का भी अंदाजा दिया जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शादी के लिए कितने गुण मिलना जरूरी माना जाता है?
माना जाता है की 36 में से 18 गुण मिलना अच्छा होता है। 24 से ज्यादा गुण मिलने पर रिश्ता अच्छा माना जाता है, और 32 से ज्यादा गुण बहुत शुभ माने जाते हैं। है। हालांकि सिर्फ अंकों को देखकर फैसला नहीं लिया जाता, नाड़ी और भकूट दोष जैसे कुछ खास कूटों पर भी अलग से ध्यान दिया जाता है।
अगर एक की कुंडली में मंगल दोष हो और दूसरे में न हो, तो क्या होता है?
ऐसी स्थिति में वैवाहिक जीवन में कुछ बाधाएं आने की आशंका जताई जाती है। हालांकि इसके लिए भी पूजा और मंत्र-जाप जैसे उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं।
नाड़ी दोष होने पर क्या विवाह नहीं करना चाहिए?
नाड़ी दोष को गुण मिलान के आठों कूटों में सबसे संवेदनशील माना जाता है, और इसे संतान सुख से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि कुछ खास परिस्थितियों में इसे अपवाद स्वरूप छोड़ा भी जा सकता है।
