द्विपुष्कर योग

द्विपुष्कर योग 2026

📍 स्थान: नई दिल्ली
📅 2026

जनवरी 2026

कुल 2 मुहूर्त
द्विपुष्कर योग के दिनद्विपुष्कर योग का समयनक्षत्र
10 जनवरी 2026
शनिवार
3:40 PM से अगले दिन सूर्योदय तक
चित्रा(सप्तमी)
20 जनवरी 2026
मंगलवार
1:02 PM से अगले दिन सूर्योदय तक
धनिष्ठा(द्वितीया)

फरवरी 2026

कुल 2 मुहूर्त
द्विपुष्कर योग के दिनद्विपुष्कर योग का समयनक्षत्र
8 फरवरी 2026
रविवार
5:00 AM से अगले दिन सूर्योदय तक
विशाखा(सप्तमी)
28 फरवरी 2026
शनिवार
6:47 AM से 9:33 AM
पुनर्वसु(द्वादशी)

मार्च 2026

कोई मुहूर्त नहीं
ℹ️ मार्च 2026 में कोई द्विपुष्कर योग नहीं बन रहा है।

अप्रैल 2026

कुल 2 मुहूर्त
द्विपुष्कर योग के दिनद्विपुष्कर योग का समयनक्षत्र
4 अप्रैल 2026
शनिवार
9:32 PM से अगले दिन सूर्योदय तक
विशाखा(द्वितीया)
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
4:02 PM से अगले दिन सूर्योदय तक
पूर्वाभाद्रपद(द्वादशी)

मई 2026

कुल 2 मुहूर्त
द्विपुष्कर योग के दिनद्विपुष्कर योग का समयनक्षत्र
3 मई 2026
रविवार
5:39 AM से 7:06 AM
विशाखा(द्वितीया)
9 मई 2026
शनिवार
11:18 PM से अगले दिन सूर्योदय तक
धनिष्ठा(सप्तमी)

जून 2026

कुल 2 मुहूर्त
द्विपुष्कर योग के दिनद्विपुष्कर योग का समयनक्षत्र
7 जून 2026
रविवार
5:23 AM से 7:49 AM
धनिष्ठा(सप्तमी)
16 जून 2026
मंगलवार
4:13 PM से अगले दिन सूर्योदय तक
पुनर्वसु(द्वितीया)

जुलाई 2026

कोई मुहूर्त नहीं
ℹ️ जुलाई 2026 में कोई द्विपुष्कर योग नहीं बन रहा है।

अगस्त 2026

कोई मुहूर्त नहीं
ℹ️ अगस्त 2026 में कोई द्विपुष्कर योग नहीं बन रहा है।

सितम्बर 2026

कुल 1 मुहूर्त
द्विपुष्कर योग के दिनद्विपुष्कर योग का समयनक्षत्र
13 सितंबर 2026
रविवार
1:03 PM से अगले दिन सूर्योदय तक
चित्रा(द्वितीया)

अक्टूबर 2026

कुल 1 मुहूर्त
द्विपुष्कर योग के दिनद्विपुष्कर योग का समयनक्षत्र
3 अक्टूबर 2026
शनिवार
1:29 AM से अगले दिन सूर्योदय तक
पुनर्वसु(सप्तमी)

नवम्बर 2026

कोई मुहूर्त नहीं
ℹ️ नवम्बर 2026 में कोई द्विपुष्कर योग नहीं बन रहा है।

दिसम्बर 2026

कुल 1 मुहूर्त
द्विपुष्कर योग के दिनद्विपुष्कर योग का समयनक्षत्र
5 दिसंबर 2026
शनिवार
6:59 AM से 11:45 AM
चित्रा(द्वादशी)

द्विपुष्कर योग क्या है

द्वि का मतलब है दो। पुष्कर शब्द यहां बढ़ोतरी या दोहराव के भाव से जोड़ा जाता है। यानी इस योग में जो भी काम हो, उसका फल दोगुना होकर लौटता है, ऐसा पुरानी परंपरा में कहा गया है।

यहीं से इसकी सबसे जरूरी बात निकलती है। दोगुना सिर्फ अच्छे का नहीं, बात का होता है। इसलिए लोग इस दिन वही काम चुनते हैं जिसका दोहराव अच्छा लगे।

द्विपुष्कर योग कब बनता है

द्विपुष्कर योग बनने के लिए वार, तिथि और नक्षत्र, तीनों की शर्त पूरी होनी चाहिए

क्या देखना हैकौन सी शर्त
वाररविवार, मंगलवार या शनिवार
तिथिद्वितीया, सप्तमी या द्वादशी
नक्षत्रमृगशिरा, चित्रा या धनिष्ठा

मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा, तीनों के चार चरणों में से दो-दो चरण एक राशि में और दो-दो चरण अगली राशि में पड़ते हैं। यानी राशि बदलते वक्त नक्षत्र ठीक बीच से बंटता है। इसी दो-दो के बंटवारे से योग का नाम द्विपुष्कर पड़ा। जिन नक्षत्रों के तीन चरण एक राशि में और एक चरण दूसरी में पड़ते हैं, उनसे त्रिपुष्कर योग बनता है। इस नाम की व्याख्या में सभी ग्रंथ एकमत नहीं हैं, पर यही बात सबसे आम तौर पर बताई जाती है।

इस दिन क्या करे

परंपरा में इसे उन कामों के लिए ठीक बताया जाता है जिनका बार-बार होना अच्छा लगे।

  • सोना, चांदी, बर्तन या घर का जरूरी सामान खरीदना
  • पूजा, जप और दान, खासकर जिन्हें कोई नियम बनाकर आगे चलाना हो
  • किसी नए काम की शुरुआत, जो अच्छे ढंग से चलती रहे
  • कुछ लोग इसी दिन कोई अच्छा नियम भी शुरू करते हैं, जैसे रोज जप या हर हफ्ते दान

यहां एक सावधानी भी रखी जाती है। खरीदारी कर्ज लेकर न करें और बजट से बाहर न जाएं। मुहूर्त अच्छा हो तब भी पैसे का फैसला अपनी हालत देखकर ही होना चाहिए।

इस दिन क्या न करे

चूंकि फल दोहराया जाता है, इसलिए पुरानी सोच में कुछ कामों से परहेज बताया गया है। जैसे कर्ज लेना, किसी से बड़ा विवाद मोल लेना, या कोई जोखिम भरा फैसला लेना। कहा जाता है कि इनका असर भी बढ़कर लौट सकता है।

यह एक एहतियात की तरह समझिए, डराने वाली बात की तरह नहीं। अलग-अलग परिवारों और पंडितों की राय इस पर थोड़ी अलग मिलती है।

द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर में अंतर

बातद्विपुष्करत्रिपुष्कर
वाररविवार, मंगलवार, शनिवाररविवार, मंगलवार, शनिवार
तिथिद्वितीया, सप्तमी, द्वादशीद्वितीया, सप्तमी, द्वादशी
नक्षत्रमृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठाकृत्तिका, पुनर्वसु, उत्तराफाल्गुनी, विशाखा, उत्तराषाढ़ा, पूर्वाभाद्रपद
फल कितना माना जाता हैदोगुनातिगुना

द्विपुष्कर योग कैसे देखें

ऊपर दिए पंचांग टूल में तीन कार्ड देखिए।

  1. पक्ष एवं वार वाले कार्ड में रविवार, मंगलवार या शनिवार है या नहीं
  2. तिथि वाले कार्ड में द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी है या नहीं
  3. नक्षत्र वाले कार्ड में मृगशिरा, चित्रा या धनिष्ठा है या नहीं

तीनों अगर हां निकलें, तो यह योग बन रहा है। अब हर कार्ड पर लिखा समाप्ति का समय भी देखिए। जिस समय तक तीनों साथ रहेंगे, योग उतनी ही देर माना जाएगा।

द्विपुष्कर योग – सामान्य प्रश्न❓

द्विपुष्कर योग कब बनता है?

जब रविवार, मंगलवार या शनिवार को द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी तिथि हो और चंद्रमा मृगशिरा, चित्रा या धनिष्ठा नक्षत्र में चल रहा हो। जब तीनों शर्तें एक साथ पूरे होते है तब द्विपुष्कर योग बनते है।

द्विपुष्कर योग का क्या मतलब है?

द्वि का मतलब है दो। परंपरा में कहा गया है कि इस योग में किया गया काम दोगुना फल देता है, इसलिए लोग उसी काम को चुनते हैं जिसका दोहराव अच्छा लगे।

द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर योग में क्या अंतर है?

वार और तिथि दोनों में एक ही होते है इसमे फर्क बस नक्षत्र का होता है। द्विपुष्कर में मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा आते हैं, और त्रिपुष्कर में कृत्तिका जैसे छह नक्षत्र होते है।